ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मलबे में दबने से एक युवक हुआ घायल, हादसे के वक्त परिवार सदस्य बैठे थे बाहर, टला बड़ा हादसा

शिवपुरी: शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक शासकीय आवास की छत गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के अन्य सदस्य घर के बाहर थे, जिसके चलते एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इंद्रा गांधी आवास में रह रहा था परिवारजानकारी के अनुसार सिरसोद गांव की इंदिरा कॉलोनी 25 वर्ष पहले बसाई गई थी। इस कॉलोनी में 25 वर्ष पहले इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराए गए थे। इन्हीं आवासों में से एक आवास में सिया बाई अपने परिवार के साथ रह रही थी।बीते शाम लगभग 7:30 पर सिया बाई का बेटा 31 वर्षीय सोनू नांजर पुत्र स्वर्गीय हरचरण नांजर घर के भीतर अकेला था और उसकी दादी बसंती, सोनू का छोटा भाई मोनू घर के बाहर बैठा हुआ था। सोनू की पत्नी माता के मंदिर पर दर्शन करने गई हुई थी।इसी दौरान घर के कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसमें सोनू बुरी तरीके से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल सोनू को तत्काल मलबे से बाहर निकाला, जिसके बाद सोनू को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिया बाई ने बताया कि उसके दो बच्चे दीपक और साधना शिवपुरी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, इसी के चलते वह शिवपुरी में रह रही है। उसके पति को 25 वर्ष पहले इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत मकान मिला था। उसका परिवार मजदूरी करके जैसे-तैसे अपना जीवन यापन कर रहे थे, ऐसे में मकान की छत गिर जाने से उनके परिवार के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है।

Related Articles

Back to top button