ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे पीएम, 36वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन

अहमदाबाद   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। इस दौरान वे सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में लगभग 29,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी थोड़ी देर में देश के सबसे बड़े स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक नेशनल गेम्स आयोजित किया जाएगा। देश भर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी 36 खेलों में भाग लेंगे, और यह अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल आयोजन होगा।

36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

अंतिम बार राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में आयोजित हुए थे। सात साल बाद आयोजित हो रहे ये खेल 12 अक्तूबर तक गुजरात के छह शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे। गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल ये खेल गोवा में होने थे और लगातार टलते जा रहे थे, लेकिन गुजरात सरकार ने सिर्फ तीन माह के अंदर इन खेलों के आयोजन की हामी भर ली। ये खेल अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, भावनगर और वडोदरा में आयोजित होंगे। इस दौरान 36 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। समारोह के दौरान एक लाख से भी अधिक लोगों के स्टेडियम में जुटने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button