ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

साइकिल से भारत यात्रा करने वाली मप्र की बेटी का सीएम शिवराज ने किया सम्मान

भोपाल। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की अलख जगाने के साथ जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक नवम्बर 2022 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर राजगढ़ की रहने वाली आशा मालवीय ने एकल महिला साइकिल यात्रा भोपाल से प्रारंभ की थी। उनकी यह यात्रा 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में संपन्न हुई। इस उपलब्धि पर मप्र की इस साहसी बेटी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज ने इस उपलब्धि के लिए आशा मालवीय को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेटी आशा के बुलंद हौसले, साहस और यात्रा के उद्देश्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

साइकिल से तय किया 25000 किमी का सफर

गौरतलब है कि आशा ने साइकिल से यात्रा कर 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा के दौरान उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, अधिकारियों, 5 लाख स्कूली छात्रों से भेंट की। इस साइकिल यात्रा के लिए आशा ने मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक जीपीएस युक्त रोम-2 हाइब्रिड साइकिल का इस्तेमाल किया।

इन राज्यों से होकर गुजरी साइकिल यात्रा

साइकलिस्ट आशा मालवीय की यात्रा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर (सेनापति बॉर्डर), मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख (कारगिल बॉर्डर) और राजस्थान से होते हुए दिल्ली में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button