ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मजबूत सिस्टम न होने से अगले सप्ताह तक वर्षा की गतिविधि होगी कम

इंदौर। पिछले दो दिनों से शहर में वर्षा की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मजबूत सिस्टम न होने के कारण अगले सप्ताह तक शहर में वर्षा की गतिविधियाें में कमी बनी रहेगी। इंदौर में अगस्त के दूसरे पखवाड़े में ही अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। रविवार को दिन में बादल छाए रहे और पश्चिमी हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 22.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से बादल छंटेंगे और धूप खिलेगी। वातावरण में नमी होने के कारण गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इंदौर जिले में अभी औसत से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में सांवेर में 42.4 मिलीमीटर हुई बारिश

सोमवार सुबह बादल छाए रहे और पश्चिमी हवाएं 18 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह दिन कैसा रहा न्यूनतम दृश्यता 2000 मीटर तक दर्ज की गई। एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के वेदर स्टेशन पर के 24 घंटे में 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं रीगल स्थिति मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के वेदर स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एयरपोर्ट स्टेट वेदर स्टेशन पर अब तक इस मानसून सीजन में 560 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज भी शहर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की वर्षा होने की संभावना है। रात के तापमान पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री कम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे में सांवेर में 42.4 मिलीमीटर, देपालपुर में से 37.5 मिलीमीटर और हातोद में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गौरतलब है कि रविवार को दिन भर गर्मी व उमस रहने के पश्चात देर रात इंदौर में तेज वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में कोई भी मजबूत सिस्टम न होने के कारण अगले सप्ताह तक शहर में वर्षा की गतिविधियाें में कमी बनी रहेगी। इंदौर में अगस्त के दूसरे पखवाड़े में ही अच्छी वर्षा होने के आसार है। गौरतलब है कि रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार से शहर में बादल छंटने लगेंगे और धूप भी खिलेगी। वातावरण में नमी होने के कारण गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इंदौर जिले में अभी औसत से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। ऐसे में अगस्त माह में सामाान्य से अधिक ही वर्षा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button