ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मथुरा-वृंदावन से लौट रहे तीर्थ यात्रियों का वाहन पलटा एक की मौत

 टीकमगढ़ बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़ाघाट नाले के पास टीकमगढ़-सागर हाईवे पर रविवार को तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 55 वर्षीय राजेंद्र अठ्या की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी लोग मथुरा-वृंदावन से तीर्थ यात्रा कर अपने घर दमोह लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हाइवे रोड पर बड़ागांव से आगे गड़ाघाट पुल के पास वाहन पलटने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा, तो गामा वाहन सड़क किनारे पड़ा था।

स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र आठिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना में 4 महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हैं। चारों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 14 लोग सवार थे। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वाहन में सवार सभी लोग दमोह जिले के मंडला खिरिया के रहने वाले हैं। सभी लोग तीर्थ यात्रा करने मथुरा वृंदावन गए थे। रविवार को गामा वाहन से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Related Articles

Back to top button