ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बाइक देने से मना किया तो गाड़ी में कर दी तोड़फोड़ युवक की गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी

खंडवाबाइक देने से मना करना एक व्यक्ति की जान पर बन आया। बाइक में तोड़फोड़ कर आरोपितों ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जावर पुलिस ने महिला सहित एक ही परिवार के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बेनपुरा डोंगरी की घटना है। धुमेर से जितेंद्र पुत्र मांगीलाल ने उसकी बाइक मांगी थी। धुमेर का कहना है कि जितेंद्र शराब के नशे में था, इसलिए उसने उसे बाइक देने से मना कर दिया। इसके बाद जितेंद्र ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। धुमेर ने अपने रिश्तेदार उमेश पुत्र संपत काे फोन कर बताया कि जितेंद्र ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी है।

समझाने की बात कही तो पूरे परिवार ने किया हमला

एक ही समाज के होने से उमेश ने जितेंद्र के पिता मांगीलाल को घटना के बारे में बताया। उसने जितेंद्र को समझाने के लिए कहा था। इस बात पर से जितेंद्र का पूरा परिवार धुमेर और उमेश पर टूट पड़ा। जितेंद्र, उसका भाई धनिया, रतन, काका पूनिया, पिता मांगीलाल, और मां उषाबाई ने मारपीट की। धनिया ने उमेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी।

एक ही परिवार के छह लोगों पर केस

गंभीर रूप से घायल उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जावर थाना प्रभारी गंगाप्रसाद वर्मा ने बताया कि बाइक नहीं देने की बात पर से विवाद हुआ था। इस मामले में एक ही परिवार के छह आरोपित है। इन सभी पर हत्या के प्रयास की धारा 307 में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button