ब्रेकिंग
इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म...
देश

आठ किलो गांजा खपाने घूम रहा युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर आठ किलो गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

आरपीएफ की टीम को सूचना मिली कि एक युवक रेलवे क्षेत्र के रहबर चौक के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस पर आरपीएफ की टीम ने सिरगिट्टी पुलिस को इसकी सूचना दी। सिरगिट्टी और आरपीएफ की टीम ने रहबर चौक के पास घेराबंदी कर अन्नपूर्णा कालोनी में रहने वाले समीर उर्फ बकरा मुंडी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। उसके पास रखे बैग की तलाशी में आठ किलो गांजा मिला। गांजा जब्त कर आरोपित युवक को थाने लाया गया। यहां पर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button