ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

मैच खेलने में सबसे आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान में उतरते ही बनाया खास रिकॉर्ड

यूईएफए यूरो क्वालिफाइंग में आइसलैंड और पुर्तगाल के बीच मैच खेला गया। जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक गोल दागा। पुर्तगाल ने आइसलैंड को 1-0 से हराया। जैसे ही रोनाल्डो मैदान में खेलने उतरे। उन्होंने फुटबॉल जगत में रिकॉर्ड बना दिया। वह 200 अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं।

पुर्तगाल और आइसलैंड के बीच मैच काफी रोमांचक काफी रहा। पहले मैच में पुर्तगाल टीम अच्छा खेल रही थी, लेकिन गोल नहीं कर पा रही थी। 72% बॉल पर कंट्रोल पुर्तगाल का था। टीम ने तीन बार टारगेट पर शॉट मारे। वहीं, आइसलैंड 1 बार लक्ष्य पर शॉट मार सकी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरी मिनट में दागा गोल

90 मिनट का समय खत्म होने से कुछ सेकंड पहले रोनाल्डो का जादू चला। उन्होंने साबित कर दिया कि वो दुनिया के नंबर 1 फुटबॉलर क्यों है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 89वें मिनट में गोल दागा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर पर एक नजर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब और इंटरनेशनल मैचों को मिलाकर 1204 मुकाबले खेले हैं। रोनाल्डो फिलहाल Al Nassr क्लब से जुड़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय मैचों की बात करें तो आइसलैंड के खिलाफ ये उनका 200 मैच था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने रियल मेड्रिड के लिए सर्वाधिक 438 मैच खेले हैं। इसके बाद 346 मैच मेनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेले।

Related Articles

Back to top button