ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने पत्थर और तवे से हमला कर ले ली जान

भोपाल। अरेरा हिल्स थाना इलाके मे शनिवार रात को आपसी रंजिश के चलते पांच लोगों ने मिलकर एक युवक पर पत्थर और रोटी बनाने के तवे से उसपर कातिलाना हमला कर दिया। नाजूम हालत मे घायल युवक को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ इलाज के दौरान रविवार अलसुबह उसने दम तोड़ दिया। मारपीट के दौरान मृतक को बचाने आई उसकी बहन के साथ भी आरोपियो ने मारपीट की थी। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रेणु विश्वकर्मा पुरानी विधानसभा, कुम्हारपुरा इलाके में रहती है। उनके घर से थोड़ी दूरी पर ही उसका भाई भय्यू उर्फ राजकुमार (30) रहता था। शनिवार रात राजकुमार शराब के नशे में था, किसी बात को लेकर रात 11 बजे उसका पड़ोस में रहने वाले ब्रजेश रंगीले, राजेश, सुनील, अनिल और दुर्गाप्रसाद से विवाद हो गया। आरोपी भी नशे में थे। गाली गलौच से शुरु हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। झगड़े की जानकारी मिलते ही रेणु ने मौके पर पहुंकर बीच बचाव करने का प्रयास किया। आरापियो ने रेणु से भी मारपीट की और उसके भाई राजकुमार के साथ हाथ पैरो से मारपीट करते हुए पत्थर और रोटी बनाने वाले तवे से कई वार किये। तवा सिर में लगने से राजकुमार को घातक चोंटे आई, ओर उसके खून बहने लगा, जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भागकर थाने पहुंच गए। इधर रेणु आसपास के लोगो की मदद से भाई को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहॉ सुबह तड़के करीब चार बजे राजकुमार की की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक भैय्यु उर्फ राजकुमार अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके परिवार मे माता-पिता सहित एक बड़ा भाई है, जो ऑटो चलाता है, मृतक भी पूर्व मे ऑटो चलाता था। सामने आया है कि चार दिन पहले आरोपियो ने झगड़ा होने पर राजकुमार के दोस्त को थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर राजकुमार ने उनके साथ गाली गलौच की थी, इसके बाद से ही उनके बीच रजिंश चल रही थी। मारपीट मे गंभीर चोट आने के कारण काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हुई है। झगड़े मे आरोपी पक्ष को भी मामूली चोटे आई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button