ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के सैलून में दुल्हे के साथ हरकत हेयरकट करने वाले ने उड़ाई गोल्ड चेन, पुलिस ने अंडरगारमेंट से की बरामद

इंदौर सैलून एक ऐसी जगह है, जहां लोगों का जाना आम है। रोजाना सैलून पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आप भी सैलून जाते हैं तो ये खबर आपको भी चौंका सकती है। क्योंकि एक सैलून में होने वाले दुल्हे के साथ ऐसी घटना हुई जिसने उसे भी हैरत में डाल दिया। आपको बताते हैं कि आखिर होने वाले दुल्हे के साथ क्या कुछ हुआ... बैंक कॉलोनी में रहने वाला 21 साल का कुणाल यादव वैसे तो MBA की तैयारी कर रहा है। और दो दिन बाद यानी 1 दिसंबर को यूपी में उसकी शादी होने वाली है। शादी के पहले जैसे दुल्हा सैलून में जाकर फैशियल, कटिंग, ब्लीचिंग करता है। ठीक वैसे ही कुणाल एक सैलून पर गया था। मगर उसे भी नहीं पता था कि उसके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा। कुणाल ने बताया वह फैशियल, कटिंग आदि के लिए सैलून देख रहा था। तभी उसे सुदामा नगर के जारोलिया मार्केट में डूड एंड दीवास सैलून मिला। कुणाल ने वहां जाकर पैकेज कि बात की और 3100 रुपए में बात फिक्स हुई। इसमें दो बार फैशियल और कटिंग सहित अन्य चीजें शामिल थी। फैशियल-ब्लीचिंग कराई, कटिंग में चेन उड़ाई सोमवार को वह फैशियल और ब्लीचिंग के लिए गया। सोमवार को उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। मगर कुणाल अपने दो रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को कटिंग कराने पहुंचा तो उसके साथ ये घटना हो गई। कटिंग कराने के दौरान कुणाल को कर्मचारी का व्यवहार थोड़ा अजीब लगा। उसे थोड़ी शंका भी हुई, लेकिन कुछ देर बाद उसने इतना ध्यान नहीं दिया। कटिंग कराने के बाद जब वह उठा और अपने एक रिश्तेदार को कटिंग कराने बैठा दिया। जैसे ही वह गेट तक पहुंचा और अपने गले पर हाथ लगाया तो उसे चेन नहीं मिली। वह तुंरत अंदर पहुंचा और पूछताछ और चेन तलाशी पर नहीं मिली। ऐसे अंडर गारमेंट से निकली 20 ग्राम सोने की चेन जब चेन नहीं मिली तो कुणाल और उसके रिश्तेदारों ने डायल-100 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने कुणाल की भी चैकिंग की, लेकिन चेन नहीं मिली। इसके बाद जब पुलिस ने कर्मचारी दीपक जोशी की पुलिस ने कपड़े उतार कर चैकिंग कि तो अंडर गारमेंट से चेन बाहर निकली। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने ले आई। पुलिस ने किया केस दर्ज कुणाल की शिकायत पर पुलिस ने दीपक जोशी के खिलाफ कायमी कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से चेन बरामद कर ली है। कुणाल के परिचित ने बताया कि जिसे पुलिस ने पकड़ा वह कभी अपना नाम दीपक जोशी तो कभी दीपक शर्मा बता रहे है। उसके पास से और भी कुछ सामान मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button