ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

नगर निगम सफाई इंस्पेक्टर को दी गई गालियां, नाराज कर्मचारियों ने पुलिस चौकी घेरा

लखनऊ: हंगामा के बाद कर्मचारियों को शांत कराती पुलिस।जोन छह में सफाई को लेकर सआदतगंज इलाके में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम टीम में झगड़ा हो गया है। दरअसल, स्थानीय लोग सफाई इंस्पेक्टर से नाराज थे। उनका आरोप था कि काम ठीक से नहीं कराया जा रहा है। सहादतगंज के नौबस्ता इलाक में लोगों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। यहां विवाद नाली की सफाई को लेकर हुआ था।नगर निगम इंस्पेक्टर के उनके साथ गाली गलौज किया गया है। उनको जान से मारने की धमकी मिली है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि वहां के लोगों ने नगर निगम इंस्पेक्टर से धक्का मुक्की की और उनको गाली भी दिया। इंस्पेक्टर के साथ हुई बदतमीजी के बाद नाराज कर्मचाारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी बात रखी।सैकड़ों की संख्या में नगर निगम कर्मचारियों ने चौकी का किया घेराव। इसमें उनकी तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। कर्मचारी आरोपियों पर कार्रवाई कर रहे है। कश्मीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में नाराज कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट तक हंगामा किया।सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।नगर आयुक्त से गुहार लगाएंगे कर्मचारीनगर निगम कर्मचारियों ने मामले में नगर आयुक्त से गुहार लगाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग कार्य बहिष्कार को विवश होंगे। नगर निगम में करीब 8000 से ज्यादा कर्मचारी सफाई में लगे है।

Related Articles

Back to top button