ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने भारतीय वायुसेना की 32 महिलाओं को पूरी पेंशन देने का फैसला सुनाया

नई दिल्‍ली।  दिल्‍ली हाईकोर्ट ने उन 32 महिलाओं को पूरी पेंशन देने का फैसला सुनाया है जो भारतीय वायुसेना में अपने पांच साल के शॉर्ट सर्विस कमीशन कार्यकाल से अधिक समय के सेवा के अधिकार के लिए संघर्ष कर रही थीं। यह पूरी पेंशन, 20 साल तक सेवा देने वाले अधिकारियों के बराबर है।  इन 32 महिला अधिकारियों को अपनी कानूनी लड़ाई जीतने से पहले ही रिटायर होना पड़ा। यह कानूनी लड़ाई 12 साल चली।
इन महिला अधिकारियों में से तीन विधवा हैं, इन्‍होंने राष्ट्र की सेवा में अपने पति को खो दिया था और इन्हें अनुकंपा के आधार पर वायुसेना में एक कमीशन दिया गया था। मामले में दिल्‍ली हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट के 2020 के बबिता पूनिया मामले के आदेश का अनुसरण किया जिसमें कहा गया है कि सशस्त्र बलों  में महिलाओं के लिए  हायरिंग और भर्ती प्रथा भेदभावपूर्ण है और इन्‍हें उन पदों से बाहर रखा गया था जिसकी वे हकदार थीं।

Related Articles

Back to top button