ब्रेकिंग
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला पुरानी इमारत, 4 लोगों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 400 अरब का नुकसान, 1,344 शव बरामद और 5 हजार लोग लापता; पर्यटन को तगड़ा झटक... मुरैना मे अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रेमियों संग फुर्र हुईं तीन युवतियां, साथ में 52 साल की महिला प... सागर में जहरीली शराब का कहर: 9 की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती; मध्य प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियानो... इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त!
मनोरंजन

शाहरुख की फिल्म ‘डॉन’ को 16 साल पूरे

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘डॉन’ को आज 16 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की है। फरहान के पोस्ट शेयर करने के साथ ही नेटिजन्स ने कमेंट बॉक्स में सवालों की झड़ी लगा दी। हर कोई फरहान से ‘डॉन 3’ के बारे में पूछ रहा है। बता दें कि ‘डॉन 3’ का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर इस फिल्म से जुड़ी अफवाहें भी आती रहती हैं। हालांकि, फरहान अख्तर की तरफ से ‘डॉन 3’ को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब जब उन्होंने ‘डॉन’ के 16 वर्ष पूरे होने के मौके पर पोस्ट साझा किया तो फैंस ने फिर उनसे सवाल कर डाले।
बता दें कि फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म से शाहरुख खान की एक क्लिप शेयर की है। शाहरुख कहते नजर आ रहे हैं, ‘डॉन के दुश्मन की सबसे बड़ी गलती यह है कि वह डॉन का दुश्मन है।’ इसके साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे डॉन, 16 वर्ष पूरे और अभी सफर जारी है…।’ इसके साथ उन्होंने ढेर सारे इमोजी पोस्ट किए हैं।

Related Articles

Back to top button