ब्रेकिंग
नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 400 अरब का नुकसान, 1,344 शव बरामद और 5 हजार लोग लापता; पर्यटन को तगड़ा झटक... मुरैना मे अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रेमियों संग फुर्र हुईं तीन युवतियां, साथ में 52 साल की महिला प... सागर में जहरीली शराब का कहर: 9 की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती; मध्य प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियानो... इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके...
मुख्य समाचार

मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके पर और दो ने ग्वालियर जाते रास्ते में तोड़ा दम।

मुरैना: जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की रात एक भीषण और रूह कंपा देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। घिरौना हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही कुशवाहा समाज की महिलाओं को एक अनियंत्रित ट्रोला ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर की लापरवाही से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। हादसे की मुख्य बातें: घटनास्थल व समय: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिरौना मंदिर के बाहर जन्माष्टमी की रात करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ। मृतक महिलाओं का विवरण: हरफूल का पुरा की रहने वाली महिलाएं मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही थीं। मौत का मंजर: भीषण टक्कर के कारण एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय मौत: गंभीर रूप से घायल दो अन्य महिलाओं को जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने भी दम तोड़ दिया। ट्रोला का तांडव: महिलाओं को कुचलने के बाद अनियंत्रित ट्रोला पास की दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रोला चालक को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना में शामिल ट्रोला को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मर्माहत करने वाली घटना से मृतकों के परिवारों और पूरे कुशवाहा समाज में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button