ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा प्रवास पर आए कमल नाथ बोले-समाज में विवाद करना चाहती है सरकार

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश सरकार के फैसले पर कटाक्ष किया। कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने और खुले में मांस बेचने को लेकर सरकार किसी भी तरह से समाज में विवाद पैदा करना चाहती है।

विवाद के लिए नया बहाना ढूंढा जा रहा है

कमल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि विवाद के लिए नया बहाना ढूंढा जा रहा है कुछ भी करें लेकिन समाज में विवाद नहीं होना चाहिए। संस्कृति जोड़े रखने की है, प्यार मोहब्बत की है, विवाद पैदा करने की नहीं है। संसद में हुई घटना को लेकर कमल नाथ ने कहा कि यह बहुत बड़ी कमी है लोकसभा में कोई इस तरह से कूद कर चला जाए वहां कोई अनहोनी भी हो सकती थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ ने शिकारपुर स्थित निवास में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने को कहा। इसके बाद पूर्व सीएम कमल नाथ ने चौरई और अमरवाड़ा में धन्यवाद सभा को संबोधित को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि मैं रिटायर्ड होने नहीं जा रहा, जब तक जीवित हूं आखिरी सांस तक जनता की सेवा करता रहूंगा। सांसद नकुल नाथ नाथ विधान सभा चुनाव में जिले की सातों सीट पर जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button