ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

हीरानगर थाने के पास चाकू अड़ाकर युवक को लूटा, चाकू सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो राहगीरों से लूटपाट करते थे। मुख्य आरोपित मादक पदार्थों की सप्लाई के मामले में चार दिन पूर्व ही जेल से छूटा है। बदमाशों से दो चाकू, मोबाइल, बाइक जब्त हुई है। आरोपित महिला मित्र पर खर्च करने के लिए लूट करता था।

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, स्कीम-78 निवासी नीरज मोहनलाल मालवीय के साथ सोमवार दोपहर बापट चौराहा पर लूट हुई थी। बाइक सवार नीरज को बदमाशों ने चाकू अड़ाया और फोन छीन लिया। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को खबर मिली तो करीब एक किमी तक पीछा किया और आरोपित लोकेश निवासी रेडवाल कालोनी और रोहित कोरी निवासी भागीरथपुरा को पकड़ लिया। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की।

दोनों बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई केस

टीआइ पीएल शर्मा के मुताबिक, आरोपितों से दो चाकू मिले हैं। दोनों ही बदमाशों पर गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। रोहित मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के मामले में जेल में बंद था। शुक्रवार को ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

युवक को चाकू मारा

हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात 32 वर्षीय सतीश चौहान को आरोपित सोनू चौरसिया और उसके साथियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सोनू और सतीश का पुराना विवाद है। सतीश का आरोप है कि आरोपित जबरदस्ती गाड़ी पर ले गए और आइटीआइ चौराहा पर चाकुओ से हमला कर दिया।

महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार,चोरी के फोन मिले

जूनी इंदौर थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा है। आरोपित चोरी के फोन ठिकाने लगाने की कोशिश में थे। पुलिस ने आरोपितों से पांच फोन बरामद किए हैं। टीआइ शैलेंद्रसिंह जादौन के मुताबिक, आरोपित सुरेश रंगा, दिनेश मोहिते, संगीता मोहिते, सरला मोहिते और अलका मोहिते निवासी तिखी बाबरे धुले महाराष्ट्र हैं। सभी को पुलिस ने सैफी नगर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button