ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जमुनिहा बांध में पूजा सामग्री विसर्जन करने गए पांच युवक डूबे, सगे भाई समेत तीन की मौत

सीधी। विश्वकर्मा पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन करने गए पांच युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। दो को तो बचा लिया गया, लेकिन सगे भाई समेत तीन युवकों कोई सुराग नहीं मिला था। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग कराई। अंधेरा होने तक शव की तलाश की जा रही थी। बांध में ज्यादा पानी होने के कारण शव दूर तक जाने की बात कहीं जा रही है। काफी प्रयास के बाद तीनों युवकों के शव मिल गए।

20 की संख्या में लोग इकट्ठे होकर जमुनिहा बांध गए थे

बता दें कि रविवार को शिवपुरवा गांव में विश्वकर्मा पूजन किया गया था। सोमवार की दोपहर करीब 20 की संख्या में लोग इकट्ठे होकर जमुनिहा बांध में पूजा सामग्री विसर्जन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दो सगे भाई सत्यम 17 वर्ष, सूरज गुप्ता पुत्र राजराखन गुप्ता 19 वर्ष निवासी शिवपुरवा और पुरुषोत्तम पुत्र चंद्रभान विश्वकर्मा 19 वर्ष बांध में जाकर नहाने लगे। इस दौरान यह गहरे पानी चले गए थे।

दो की बचा ली जान

बांध के पास घूम रहे जितेंद्र पुत्र शिव कुमार केवट ने बाद में डूब रहे अमित कोटवार और आलोक विश्वकर्मा को डूबने से बचा लिया। यह जब तक दो लोगों को बचाकर बाहर लाते तब तक दो सगे भाई एवं एक युवा के एक दूसरे को पकड़ने में पानी में समा गए हैं।

बांध में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक युवक ने दो को बचा लिया है। शव तीनों के शव मिल गए हैं।

अभिषेक उपाध्याय थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Related Articles

Back to top button