ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस सेवादल को मिलेगा मप्र विधानसभा चुनाव में कमजोर बूथों के प्रबंधन का जिम्मा

भोपाल। नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मतदान केंद्रों पर अलग-अलग टीम तैनात करेगी। कमजोर मतदान केंद्रों का जिम्मा सेवादल को दिया जाएगा। इसके लिए संगठन ने प्रत्येक जिला इकाई से 35-35 उन केंद्रों की जानकारी मांगी है, जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। यहां मतदान केंद्रों पर बैठने वाले कार्यकर्ता भी सेवादल के होंगे। उधर, संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि आप हमारे आंख-कान हैं। बिना यह सोचे मतदान केंद्रों पर डट जाइए कि कौन क्या कर रहा है। जहां कहीं भी गड़बड़ी या कमी नजर आए तो सूचना अवश्य दें।

कांग्रेस मतदान केंद्रों पर ध्‍यान देगा

भाजपा जिस तरह से मतदान केंद्र पर तैयारी करती है, उसी तरह से कांग्रेस ने भी इस बार मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों से कहा गया है कि वे मतदान केंद्र स्तर पर अपनी टीम बनाएं और उन्हें मतदाताओं से संपर्क के काम में लगाएं।

लगातार हार वाले केंद्रों पर सेवादल की नजर

इसी कड़ी में सेवादल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के उन 35-35 केंद्रों का जिम्मा संगठन को देने के लिए कहा है, जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है या फिर वहां बैठाने के लिए कार्यकर्ता ही नहीं मिलते हैं।

भोपाल में हुआ सेवादल का सम्‍मेलन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने भोपाल के मानस भवन में आयोजित प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन में कहा कि हमने विधानसभा स्तर पर नायक और बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। हम कमजोर मतदान केंद्रों की कमान संभालेंगे और सितंबर में प्रशिक्षण शिविर भी लगाएंगे।

कमल नाथ का यह कहना है

वहीं मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि भाजपा सभी हथकंडे अपनाएगी क्योंकि उसके पास पुलिस, प्रशासन और पैसा ही बचा है। मतदाता सूची के काम को देखें। आज राजनीति बहुत स्थानीय है। अब कोई गांव या मतदान केंद्र परंपरागत नहीं रह गया है यानी कोई यह नहीं कह सकता है कि वह केंद्र कांग्रेस का है या किसी और का है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना दी है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। अगले चार माह के लिए सब भूलकर जुट जाएं। आप कांग्रेस की आंखें और कान हैं। जहां भी देखें कि पार्टी का नुकसान हो रहा है तो खबर अवश्य करें। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button