ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सेना के जवान ने अपने ही बच्चों का किया अपहरण पुलिस ने दबोचा

जबलपुर। जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र से अपहरण कर भागने वाले सेना के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मथुरा से बच्चों को बरामद किया। आरोपित ने अपने ही बच्चों को बिलेहरी से अपने साथियों के साथ अपहरण किया था। इस मामले में आरोपित की पत्नी ने शिकायत दी थी। जिसके बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए गोराबाजार पुलिस उत्तरप्रदेश के हाथरस रवाना हुई थी।

यह हुई थी घटना

ज्ञात हो कि गोराबाजार पुलिस के अनुसार थाना गोरा बाजार के सुदर्शन चौक बिलहरी निवासी भाग्यश्री यादव ने बच्चों की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि 14 नवंबर 2013 को अपनी मर्जी से उसने यूपी के हाथरस जनपद के तहसील सादाबाद के गांव बिलारा निवासी राजपाल सिंह के साथ शादी की थी। शादी के बाद पति तथा बच्चों के साथ 2021 में जबलपुर पहुंच गए। पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे। यह बात जब उसके मायके वालों को मालूम हुई तो वह पति को सादाबाद छोड़ आए। इसके बाद वह मायके में बच्चों के साथ रह रहने लगी। पति ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी थी। 13 जुलाई को शाम करीब सात बजे उसके बच्चे घर के पास मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। तभी पति तथा अन्य तीन साथी बच्चों को गोदी में जबरदस्ती उठाकर ले गए। वह उनके पीछे भागी, लेकिन यह लोग एक वाहन में दोनों बच्चों को उठाकर ले गए।

लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस सक्रिय हो गई। गांव बिलारा में पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर आरोपित राजपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन आरोपित पुलिस के पहुंचने से पूर्व फरार हो गया। लोकेशन के आधार पर आरोपित को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार लिया। दोनों को मथुरा से ही बरामद कर लिया है। बिलहरी निवासी भाग्यश्री ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2013 में सिगनल्स में पदस्थ नायब सूबेदार राजपाल से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे नौ वर्षीय निकिता और छह वर्षीय अनिकेत हैं।

Related Articles

Back to top button