ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल में भी मिली गंगा जमुना ग्रुप की संपत्ति

भोपाल । दमोह में गंगा जमुना स्कूल में धर्मांतरण का मामला उजागर होने के बाद सरकारी एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। भोपाल में भी इस ग्रुप की संपत्तियां मिलने के बाद नगर निगम ने इन पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। निगम अधिकारियों ने गंगा जमुना ग्रुप के हास्टल और कपड़े के शोरुम में नोटिस चस्पा कर संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अशोक विहार में गंगा जमुना ग्रुप की संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस ग्रुप द्वारा अशोका गार्डन सब्जी मंडी के पास गंगा जमुना मेन्स वेयर नाम के शोरुम का संचालन किया जा रहा था। वहीं नगर निगम कालोनी में श्रीराम हास्टल का संचालन किया जा रहा था। दोनों ही संपत्तियां जोन क्रमांक नौ के अंतर्गत वार्ड 69 में है। शुक्रवार शाम जोनल अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने निगम कर्मचारियों के साथ दोनों स्थानों पर नोटिस चस्पा कर संपत्तियों की रजिस्ट्री, भवन अनुज्ञा और संपत्तिकर से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

नगर निगम कर्मचारियों को घर में मिला ताला

अशोका गार्डन मंडी के पास 2400 वर्गफीट के प्लाट पर तीन मंजिला भवन बना है। यह मो. राशीद के नाम पर है। इस भवन के भूतल पर गंगा जमना मेन्स वेयर का संचालन किया जा रहा है। जबकि ऊपरी मंजिल में इदरीश खान के रिश्तेदार निवास करते हैं। लेकिन जब नगर निगम की टीम नोटिस देने के लिए घर पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला। घर में ताला बंद था, ऐसे में नोटिस चस्पा कर टीम वापस लौट गई। इधर मेन्स वेयर का शोरुम शनिवार को भी दिनभर बंद रहा।

श्रीराम हास्टल में 3000 वर्गफीट अवैध निर्माण

नगर निगम कालोनी में बने गंगा जमना ग्रुप के हास्टल के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि यह 2400 वर्गफीट का भवन पहले पार्षद सगीर का था। इसके बाद इसे इदरीश खान के जीजा कदीर खान ने खरीदा था। यह नाले के बगल में कार्नर का प्लाट होने से यहां करीब तीन वर्गफीट खाली जगह थी। इस पर भी अवैध निर्माण किया गया है। पिछले वर्ष नगर निगम ने 15 लाख रुपए कंपाउंडिग शुल्क जमा करने का नोटिस भी दिया था।

यह भी चर्चे

पड़ोसियों ने बताया कि कदीर खान वल्लभ भवन में पदस्थ हैं। वो इदरीश के जीजा हैं। उनसे जब भी चर्चा होती थी, वो जयंत मलैया से घरेलू संबंध होने के बारे में बात जरुर करते थे। इनके एक भाई की दुकान अशोका गार्डन थाने के पास भी है। करीब तीन हजार वर्गफीट पर बने तीन मंजिला भवन में भी सीमेंट का गोडाउन संचालित किया जा रहा है। कदीर को जानने वालों का यह भी कहना है कि हाल में ही उन्होंने दो बेटियों की भी शादी की है, इनको भी एक-एक घर दिया है। साथ ही सीहोर और विदिशा रोड समेत जगदीशपुर व करोंद में 1800 एकड़ कृषि भूमि होने की सूचना भी मिली है।

इनका कहना

अशोक विहार में गंगा जमना ग्रुप की दो संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर धारा 138 के तहत रजिस्ट्री, भवन अनुज्ञा और संपत्तिकर से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि नगर निगम कालोनी में स्थित प्लाट की लीज हाल में ही रिन्यू कराई गई है। यहां एक हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जे की भी जानकारी है। इसकी जांच की जा रही है।

– केवीएस चौधरी, आयुक्त नगर निगम

Related Articles

Back to top button