ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, भक्तों को नवनिर्मित टनल से दिया जा रहा प्रवेश

उज्जैन ।  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार से दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भक्तों को नई टनल के रास्ते मंदिर में प्रवेश दिया गया। यह व्यवस्था परिसर में टनल के अगले हिस्से का काम पूरा होने तक जारी रहेगी। मंदिर समिति द्वारा परिसर में भूमिगत मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। नई टनल को कार्तिकेय मंडपम के नीचे गणेश मंडपम से जोड़ा जा रहा है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि अब तक भक्तों को कार्तिकेय मंडपम के रास्ते मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा था। इससे पर्व विशेष पर भीड़ अधिक होने पर परेशानी होती थी। नई भूमिगत टनल निर्माण से एक और विकल्प तैयार हो गया है। अब भक्तों को कार्तिकेय व गणेश मंडपम में अलग-अलग लाइन में दर्शन कराए जा सकते हैं। इन दोनों के लिए निर्गम द्वार भी अलग होंगे। महानिर्वाणी अखाड़ा भवन के समीप वर्तमान निर्गम द्वार से कार्तिकेय मंडपम वाले भक्त बाहर निकल सकते हैं। वहीं गणेश मंडपम वाली टनल मार्ग के लिए आपातकालीन द्वार से नई सुरंग बनाई जा रही है।

जल स्तंभ के पास से बनाया रास्ता

अभी तक दर्शनार्थियों को पुरानी महाकाल टनल से मंदिर के छह नं.गेट से परिसर में होते हुए कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अब परिसर के इसी भाग में खोदाई होनी है। इसलिए श्रद्धालुओं को पुरानी टनल से छह नंबर गेट के आगे नवनिर्मित टनल के बन चुके हिस्से से प्रवेश देकर जल स्तंभ के पास से परिसर में लाया जा रहा है। जल द्वार के पास से नया रास्ता बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button