ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच आज बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच, आज बृहस्पतिवार को आसमान से बरसती आग से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के तेज हवा के साथ बारिश होने के पूर्वानुमान से इतर बुधवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख ही रहे। दिनभर धूप खिली रही। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अब आज यानी बृहस्पतिवार को गर्जना वाले बादल बनने एवं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। बीते कुछ दिनों की तुलना में बुधवार को दिन का तापमान जरूर कुछ कम रहा। तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था।

यलो अलर्ट जारी

इससे पहले बुधवार को यह सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

‘मध्यम’ से ‘खराब’ रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में ही बनी रही। सीपीसीबी द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 236, फरीदाबाद का 184, गाजियाबाद का 237, ग्रेटर नोएडा का 277, गुरुग्राम का 282 और नोएडा का 230 दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button