ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग 4 जवानों की मौत संदिग्ध हिरासत मे।

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। ये जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के थे। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर इसकी जांच कर रही हैं। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने कहा कि यह घटना आतंकी हमला नहीं है। यह जवानों के बीच आपसी फायरिंग का मामला है। सेना ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे। इसमें 2 दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से इंसास राइफल और गोलियां गायब होने का एंगल भी शामिल है। पुलिस और आर्मी को शक है कि इस राइफल का फायरिंग की घटना में इस्तेमाल हो सकता है। फायरिंग के बाद से मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया है और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जी रही है। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे इस मामले में ब्रीफिंग देंगे। सेना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल को इसकी जानकारी दी है। पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। आर्मी कैंट के भीतर सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। घटना के बाद से सेना ने सभी को घरों में रहने को कहा है। कैंट के भीतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फायरिंग की घटना के बाद कैंट के अंदर-बाहर जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button