ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मुस्लिम युवकों ने मंदिर में की तोड़फोड़, वनवासी युवकों को पीटा, हिंदूवादियों का हंगामा

 इंदौर ।  मुस्लिम युवकों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने से क्षेत्र में हंगामा मच गया। देर रात हिंदूवादी पहुंचे और गहमागहमी का माहौल हो गया। नारेबाजी करने पर अफसरों को बल लेकर पहुंचना पड़ा। देर रात पुलिस पहुंची और तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार नगर बांक की है। करीब 50 साल पुराने शीतला माता मंदिर में मरम्मत का काम चल रहा हा। सोमवार रात मानसिंह और छगनलाल नामक मजदूर काम कर रहे थे। आरोप है कि आरोपित रशीद निवासी राजकुमार नगर, इमरान निवासी राजकुमार नगर, फिरोज निवासी राजकुमार नगर आए और कहा कि यहां मरम्मत का काम क्यों कर रहे हो। मजदूरों ने कहा कि उनको तो गोपाल पुजारी ने काम करने भेजा है।

मजदूरों ने उन्हें समझाया लेकिन आरोपितों ने मारपीट और डरा धमका कर भगा दिया। सूचना मिलने पर देर रात बजरंग दल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। विभाग संयोजक तन्नु शर्मा के मुताबिक मंदिर कई वर्षों पुराना है और सर्व हिंदू समाज पूजा पाठ करता आ रहा है। विवाद की स्थिति बनने पर देर रात पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया। विवाद को देखते हुए मंगलवार सुबह भी बल तैनात करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button