ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

यूथ महापंचायत में पहुंचे मुख्‍यमंत्री शिवराज, युवा प्रतिभाओं ने मंच से साझा किए अनुभव

भोपाल ।   गुरुवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर करीब 01 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम स्‍थल पहुंचे और राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम शिवराज इस कार्यक्रम में प्रदेश की युवा नीति भी घोषित करेंगे। साथ ही युवा पोर्टल का शुभारंभ करने के साथ विभिन्न विभाग की योजनाओं के चयनित युवाओं को लाभ वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां युवाओं से संवाद भी करेंगे। इस दौरान यहां युवाओं से जुड़ी योजनाओं पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

युवाओं ने साझा किए अनुभव

बालीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गीत देने वाले मेघदीप बोस ने मंच से अपना अनुभव साझा किया। ओलंपियन विवेक सागर प्रसाद ने भी अपना अनुभव बताया। विवेक ने कहा कि मेरा घर और नौकरी दोनों का सपना मुख्यमंत्री जी ने पूरा किया है । खेल इतना आसान नहीं, जितना लगता है। खेल में बहुत स्कोप है, मुख्यमंत्री ने खेल को बढ़ावा दिया है। 22 साल की उम्र में उद्यम शुरू करने वाले अनुभव दुबे ने कहा, अब हम गोरों (विदेशी आउटलेट) की फ्रेंचाइजी नहीं लेंगे अब खुद की फ्रेंचाइजी शुरू करेंगे। यूथ महापंचायत में प्रदेश के 15 जिलों भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, गुना और अशोकनगर के युवा हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थी युवा महापंचायत में वर्चुअल रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button