ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

किसी भी खेल के आयोजन से पहले लेनी होगी अनुमित..

नोएडा | ग्रेटर नोएडा जिले में किसी भी तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेनी जरूरी होगी। बुधवार को खेल विभाग ने इस बाबत सर्कुलर जारी कर दिया। साथ ही स्वीमिंग पूल और जिम का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में तरह-तरह के खेल आयोजन होते हैं जिसकी सूचना विभाग के पास नहीं होती। कई बार आयोजक झूठ बोलकर खिलाड़ियों से पैसे भी ठग लेते है। शिकायत आने पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती।

साथ ही कई खेल प्रतियोगिताओं का स्तर भी अच्छा नहीं होता है। जिससे खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचता है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए शासन ने बिना अनुमति के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।जिले में किसी भी स्तर पर और किसी भी खेल की प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी विभाग को लिखित में देनी होगी। जानकारी मिलने के बाद विभाग अनुमति देगा। तभी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा सकेगा। अगर बिना अनुमति व सूचना के आयोजन कराया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आयोजन को भी रोक दिया जाएगा। वहीं मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम अब रविवार को भी खुलेगा। वहां प्रशिक्षण के साथ जिम पर भी कर सकेंगे।

अफसरों ने बताया कि जिले के सभी स्वीमिंग पूल और जिम का पंजीकरण भी जरूरी कर दिया गया है। ज्यादातर स्वीमिंग पूल का पंजीकरण है, लेकिन गांवों में बिना अनुमति व मानकों के स्वीमिंग पूल खोलने की शिकायत मिली है। वहीं हजारों की संख्या में जिम संचालित है। उनका भी पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। बिना पंजीकरण के चल रहे जिम और स्वीमिंग पूल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के समय वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी ताकि संचालक किसी तरह के आरोप नहीं लगा सके।

 

Related Articles

Back to top button