ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चार इमली में सरकारी आवास में ड्राइवर ने फांसी लगाई

भोपाल। हबीबगंज के चार इमली में एक अखबार मालिक के आवास में उनके ड्राइवर ने मंगलवार रात करीब नौ बजे फांसी लगाकर जान दे दी। उसने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज थाने के एएसआइ केके द्विवेदी के मुताबिक चार इमली में सीबीआइ दफ्तार के पास हृदयेश दीक्षित का आवास है। वह भोपाल में एक सांध्य दैनिक अखबार के संचालक हैं और इंदौर में रहते हैं। उनका 27 वर्षीय ड्राइवर विजय राठौर मंगलवार को इंदौर से आया था और वह परिसर में गार्ड क्वार्टर में रुका था। जहां पर वह कमरे में फोन पर बातचीत कर रहा था। रात करीब नौ बजे आवास की देखभाल करने वाला उसे खाने के लिए बुलाने पहुंचा तो ड्राइवर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत अन्य लोगों को बताया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और हमीदिया अस्पताल भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। एएसआइ ने बताया कि उसके पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसके स्वजन के बयान भी हुए हैं, वह भी उसके इस कदम उठाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button