ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बैतूल में कथा स्थल पर लगे पंडाल पर उभरी अद्भुत आकृति, उत्‍साह से झूम उठे श्रद्धालु

बैतूल ।  जिले के कोसमी कस्‍बे में इन दिनों ख्‍यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। इस कथा आयोजन में रोज बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस आयोजन के दौरान कथा के चौथे दिन गुरुवार रात में शिवभक्तों को पंडाल में एक अद्भुत नजारा दिखा। दरअसल, पंडाल के ऊपर शिवलिंग की आकृति उभर आई। इस आकृति को देखकर शिवभक्त श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को नमन करने लगे। पंडाल में भजन-कीर्तन शिवभक्‍तों के झूमने का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोग इस दौरान अपने मोबाइल पर इस अद्भुत दृश्‍य का अपने मोबाइल पर वीडियो भी बनाते नजर आए। पंडाल पर नजर आ रही शिवलिंग की आकृति के फोटो और वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यजमानों के बैठने लिए बनाई गई डी के ठीक ऊपर बनी इस आकृति के बारे में भक्तों का मानना है कि यह भगवान शिव का चमत्कार है कि वह साक्षात शिवलिंग की आकृति में कथा स्थल पर आए हैं।जानकार बताते हैं कि पंडाल पर पानी की धारा से एक आकृति बन गई है। जिसे आस्था से परिपूर्ण लोग शिवलिंग की आकृति मान रहे और उसके साक्षात भोलेनाथ का चमत्कार बताने लगे। रात में देर तक भक्तों के द्वारा कथा स्थल पर भजन कीर्तन किए जाते रहे। दरअसल इस क्षेत्र में बीते दो दिन से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी की वजह से पंडाल गीला हो गया। इसी गीले पंडाल में यह अद्भुत नजारा दिखा। इसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button