ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

एनटीपीसी सिंगरौली में दिव्यांगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

सोनभद्र: सोनभद्र में दिव्यांगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।दिव्यांग जनों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक अधिकार के प्रति जागरूक करने एवं दिवयांगता के मुद्दे पर आपसी समझ बढ़ाने और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से एनटीपीसी सिंगरौली में विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मान पूर्वक समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सभी दिव्यांग कर्मचारीगण का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में दिव्यांग कर्मचारीगण ने अपने विचार रखे एवं एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति समान अवसर, समान अधिकार, सम्मानपूर्ण जीवन एवं सुगम कार्यक्षेत्र प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया।सोनभद्र में दिव्यांगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।संवेदनशील बनकर ही मुख्यधारा से जुड़ सकतेसम्मान समारोह में एनटीपीसी महाप्रबंधक (प्रचालन) एके सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि दिव्यांगता के प्रति संवेदनशील बनकर ही हम मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं और सबका साथ सबका विकास कर सकते हैं। वहीं, एनटीपीसीए के मुख्य चिकित्सक डा एसके खरे ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी कार्य क्षमता से कहीं ज्यादा योगदान दे रहे हैं एवं उनके अध्ययन-अध्यापन के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार एवं एनटीपीसी द्वारा भी निरंतर अभिनव प्रयत्न किए जा रहे हैं।सोनभद्र में दिव्यांगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यशाला में दिया व्याख्यानकार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश कुमार गुजरानिया ने अपनी शुभकामना प्रकट करते हुए दिव्यांग जनों को विलक्षण प्रतिभा एवं आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व के रूप में निरूपित किया एवं दिव्यांग जनों के सार्थक सुझाव के अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा कार्यशाला के माध्यम से 2022 की थीम ‘नाट आल डिसेबिलिटी आर विजिबल’ विषय पर व्याख्यान दिया।शंकाओं का किया गया समाधानइसके साथ ही प्रतिभागियों की शंका का समाधान किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी दिव्यांग जनों को उपहार प्रदान किया गया एवं रजनीश कुमार खेतान द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं संचालन ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन) द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button