ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बैगा महिला की डूबने से हुई मौत के बाद उमरिया के सेमरिया तालाब में महिला की उतराती लाश मिली

उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया में पानी मे उतराता अज्ञात महिला का शव मिला है। बताया जाता है कि सुबह ग्रामीणों ने जब ग्राम सेमरिया स्थित तालाब में महिला का शव देखा, तब जाकर मामले की खबर सम्बंधित कोतवाली थाने को की गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। महिला कौन है और कैसे सेमरिया तालाब पहुंची, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ज़रूरी कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया है और पीएम की कार्रवाई में जुट गई है। जिले में लगातार हो रही इस तरह की मौतें बड़ा सवाल है। हर रोज़ नित नई मौतों से पूरा जिला सिहरा हुआ है। गुरुवार को ददरी निवासी वृद्ध मुन्नी बाई बैगा मुख्यालय स्थित उमरार जलाशय में डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं चंद घंटों में फिर शुक्रवार की सुबह सेमरिया स्थित तालाब में अज्ञात महिला के शव की जानकारी हतप्रभ करने वाली है। इस मामले में महिला की हत्या कर लाश को तालाब में डंप किया गया है या महिला किसी घटना का शिकार हुई है, फिलहाल साफ नहीं है, कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम रिपोर्ट में प्राथमिकी रूप से महिला के मौत के कारण साफ हो सकेंगे, वहीं यह भी साफ हो सकेगा कि महिला की मौत कब हुई थी, और क्या उसकी मौत डूबने से ही हुई है।

Related Articles

Back to top button