ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ग्वालियर मिठाई व्यापारी की पिटाई केमरे में केद हुआ पिटाई का विडियो

ग्वालियर में मिठाई कारोबारी को लात-घूंसों से पीटा:20 हजार रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर कारोबारी ने की मारपीट, 3 पर FIR ग्वालियर में पैसे के लेन-देन पर मावा व्यापारी और मिठाई कारोबारी में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मावा व्यापारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मिठाई व्यवसायी को पीट दिया। मावा व्यापारी के कुछ पैसे मिठाई व्यवसायी पर निकल रहे थे, जिन्हें लेने के लिए उसे बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने मिठाई व्यवसायी की शिकायत पर 3 को गिरफ्तार किया है। मुरार गंगामाई संतर में मावा और मिठाई का व्यवसाय होता है। यहां गुप्ता मिष्ठान भंडार के संचालक मोहित गुप्ता शाम को अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी वहां मावा का व्यवसायी करने वाला नरेश चौहान, अपने दोस्तों हरिओम चौहान, विजय तोमर के साथ आया। उसने दुकान में घुसकर मिठाई व्यवसायी की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और वहां से भाग निकले। मिठाई व्यवसायी के साथ हुई मारपीट की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसकी सूचना तत्काल गुप्ता मिष्ठान भंडार के संचालक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जहां जांच पड़ताल के बाद मिठाई व्यवसायी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर हुई थी दोनों में झड़प मावा व्यापारी नरेश चौहान से मिठाई व्यवसायी मोहित गुप्ता ने 80 हजार रुपए का मावा उधारी पर लिया था, जिसमें से मिठाई व्यवसायी 60 हजार रुपए नरेश चौहान को दे चुका था। शेष बचे 20 हजार रुपए नहीं दे रहा था, जिसे लेने के लिए मावा व्यापारी नरेश चौहान लगातार दुकान के चक्कर लगा रहा था। दोनों के बीच फोन पर भी रुपयों को लेकर बहस हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button