ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

विजयपुर, सड़क चौड़ी करने प्रशासन ने हटाया, अतिक्रमण धर्मशाला सहित पांच मकान तोड़े।

( पंकज श्रीवास) विजयपुर, लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण की वजह से बंद पड़े टू लाइन सड़क का काम शुरू करने के लिए विजयपुर नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई इस दौरान प्रशासन की जेसीबी में एक धर्मशाला सहित आठ से नो मकान को तोड़ा प्रशासन की यह कार्रवाई दिन भर चली जिसके चलते मुख्य मार्ग पर आबागमन बंद रहा मामला विजयपुर के गांधी पार्क से अस्पताल तक की सड़क का है। जहां सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से लंबे समय से 2 लाइन सड़क का निर्माण अटका हुआ था यहां सड़क बस स्टैंड तक तो वनकर कंप्लीट हो गई लेकिन आगे की सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से सड़क का काम नहीं हो पा रहा था इसे लेकर प्रशासन की टीमों ने ब्राह्मण समाज की धर्मशाला सहित 8 से 9 मकान अतिक्रमण की जड़ में बताकर जेसीबी से तोड़ने की कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को भी कार्रवाई की जाएगी विजयपुर गांधी पार्क के सामने के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का काम रविवार को होगा अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही। *इनका क्या कहना है* इस बारे में विजयपुर एसडीएम बी.एस. श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए सड़क के दोनों और के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क का काम शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button