ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

14 साल की छात्रा से स्कूल में गैंगरेप पानी भरने गई थी, स्कूल में बेसुध मिली; तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में 14 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब वह घर से पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरन पास के सरकारी स्कूल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पानी भरने गई थी, स्कूल में खींच ले गए मामला लौर थाना क्षेत्र का है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से बाल्टी लेकर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। छात्रा ने बताया कि तभी गांव के लड़के ने उसे पीछे से पकड़ लिया और जबरन स्कूल की बाउंड्री के अंदर ले गया। वहां उसके दो और साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। खेत में बेसुध मिली, होश आने पर बताई आपबीती जब छात्रा काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह घर के पास ही धान के एक खेत में घायल और बेहोश हालत में मिली। होश में आने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button