ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नगर निगम ने जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगे चुनाव में खर्च 5 करोड़ 30 रुपये

जबलपुर। विधानसभा चुनाव जैसे-तैसे निपट गए, लेकिन चुनाव में हुए खर्च का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसी बीच नगर निगम ने जिला निर्वाचन कार्यालय से चुनाव में खर्च राशि का तकाजा किया है। नगर निगम के अपर अायुक्त ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों में रंग-रोगन, रेम्प निर्माण, मरम्मत, सड़क, निर्माण, प्रकाश व्यस्था, वाहन व्यस्था, श्रमिक, टेंट आदि का हवाला देते हुए 5 करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान करने का आग्रह किया है। इसके लिए नगर निगम ने बकायदा शहर भर में कहां क्या कार्य कराए गए उसमें कितनी राशि खर्च की गई इसका ब्यौरा भी भेजा है।

निगम की खस्ता हालात का हवाला

इतना ही नही अपर आयुक्त द्वारा जारी पत्र में नगर निगम की खस्ता आर्थिक हालात का हवाला देते हुए जल्द भुगतान करने कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बरगी, पनागर, उत्तर, मध्य, पश्चिम पूर्व पनागर, केंट में आने वाले 2021 मतदान केंद्रो में नगर निगम द्वारा लेखनकार्य, रेंम्प निर्माण, रंगाई पुताई, दरवाजा खिड़की की मरम्मत, शौचालय की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, वाहन व श्रमिक, टेंट आदि की व्यवथा की गई थी। सभी विभागों से प्राप्त प्राक्कलन अनुसार इन कार्यों में करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वर्तमान में नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से नगर निगम पर वित्तीय भार पड़ रहा है।

सुहागी जोन में सर्वाधिक 90 लाख खर्च, 50 लाख पानी पिलाया

नगर निगम द्वारा सभी 16 जोन के अलावा विभागों से प्राप्त जो प्राक्कलन रिपोर्ट कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई हैं उसमें जोन स्तर पर आठ लाख से लेकर 90 लाख रुपये तक खर्च होना बताया गया है। इसमें सर्वाधिक 90 रुपये सुहागी जोन में खर्च होना बताया गया है। इसी तरह 50 लाख रुपये वाहनों में, 50 लाख पानी यानी जल वितरण में और 15 लाख रुपये कर्मचारियों की भोजन व्यवस्था में खर्च होना बताया गया है। इसी तरह प्रकाश व्यवस्था में 45 लाख रुपये खर्च होेने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button