ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में हिंदूवादी संगठनों ने पठान फिल्म के पोस्टर फाड़े

छिंदवाड़ा ।  देश भर में शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध जारी है। इस क्रम में छिंदवाड़ा में भी जमकर विरोध किया गया। बुधवार को हिंदूवादी संगठनों ने पठान फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी की। अलका मल्टीप्लेक्स के सामने हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, इसके बाद भी हिंदू सेना के कार्यकर्ता टाकीज पर चढ़ गए और यहां लगे पठान फिल्म के पोस्टर को फाड़ दिया। टाकीज में लगे पोस्टर को फाड़ दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर जगेत और अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। हालांकि इसके बाद भी फिल्म का विरोध जारी है। हिंदू सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवतियां भी नजर आई। राष्ट्रीय हिंदू सेना के यमन साहू ने बताया कि फिल्म को लेकर विरोध जारी रहेगा। फिल्म में जिस प्रकार अदाकारा दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी वो हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। भगवा रंग की बिकनी मैं दीपिका पादुकोण केराष्ट्र फिल्मांकन पर काफी सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद से इस फिल्म का विरोध शुरू हो गया और यहां काफी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध किया जा रहा है। हालांकि इस विवाद के बाद भी पठान फिल्म को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बजरंग दल के चीकू पाल और राष्ट्रीय हिंदू सेना संगठन ने यमन साहू के प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर जगेत ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार का विरोध नहीं है, टाकीज पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button