ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चलती अजमेर-बांद्रा ट्रेन में विवाद, युवक पर किए चाकू से वार

रतलाम। अजमेर-बांद्रा ट्रेन में पैर पर पैर रखने के बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद खत्म हो गया। बाद में ट्रेन के रतलाम पहुंचने पर पुन: दोनों पक्ष झगड़ लिए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सूरत निवासी 22 वर्षीय असलम मारियो, उसके साथी सादिक, इम्तियाज व इकबाल अजमेर से मंगलवार को ट्रेन में सवार होकर सूरत जा रहे थे। उनके ही कोच में रतलाम निवासी सनी, इरफान, आदिल व मोहम्मद हमजा भी अजमेर से सवार होकर रतलाम आ रहे थे।

चलती ट्रेन में पैर पर पैर रखने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद खत्म हो गया था। ट्रेन बुधवार सुबह रतलाम स्टेशन पहुंची तो दोनों पक्ष पुन: आपस में झगड़ने लगे। इस दौरान किसी ने असलम पर चाकू से वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया।

यात्रियों के झगड़ने से स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बन गई। रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और असलम को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी आरबीएस कुशवाह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद असलम छुट्टी लेकर साथियों के साथ सूरत के लिए रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button