ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गांधीनगर विश्रामघाट और नई बस्ती पहुंच मार्ग 30 साल से खराब, पैदल चलना भी मुश्किल

भोपाल। गांधीनगर विश्रामघाट की ओर जाने वाली सड़क 30 साल से नहीं बनी है। इससे नागरिकों को परेशान होना पड़ता है। यही हाल नई बस्ती पहुंच मार्ग का है। मानूसन में परेशानी झेल चुके नागरिकों ने नगर निगम से सड़क निर्माण की गुहार की है। गांधीनगर में पानी की सप्लाई व्यवस्था भी सही नहीं है।

वर्षा का सीजन गुजरा, नहीं सुधरे हालात

गौरतलब है कि गांधीनगर में हाल ही में कई सड़कों का निर्माण हुआ है। मुख्य मार्ग पर सीमेंट-कांक्रीट की सड़क बनने से आवाजाही आसान हुई है, लेकिन विश्रामघाट पहुंच मार्ग खराब है। यह मार्ग इतना जर्जर हो चुका है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। मानसून में परेशानी झेल चुके नागरिकों को भरोसा था कि वर्षा थमते ही सड़क निर्माण होगा, पर ऐसा नहीं हो सका। रहवासियों के अनुसार महापौर ने दौरा कर सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया, पर अब तक काम नहीं हुआ।

नई बस्ती पहुंच मार्ग भी ऊबड़-खाबड़

इसी तरह नई बस्ती पहुंच मार्ग भी जर्जर हो चुका है। यहां सड़क का अस्तित्व ही नजर नहीं आता। पत्थर ही पत्थर नजर आते हैं। वर्षा के समय यहां आवाजाही बंद-सी रहती है। दशहरा मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर नगर निगम ने दुकानें तो बना दीं, पर सड़क नहीं बनाई। महापौर से भी लोगों ने कई बार गुहार लगाई। उनका दौरा भी हुआ, पर सड़क निर्माण नहीं हो सका।

जलापूर्ति को लेकर भी परेशानी

नई बस्ती एवं गांधीनगर में नागरिकों को जलापूर्ति बाधित होने के कारण भी परेशान होना पड़ रहा है। यहां पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से माह में दो से तीन बार पानी सप्लाई बाधित होती है। नगर निगम टैंकरों से पानी सप्लाई समय पर नहीं करता। इस बार तो मानसून के समय भी कई बार लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अशोक प्रेमानी का कहना है कि विश्रामघाट मार्ग करीब 30 साल से खराब है। पार्षद लक्ष्मण राजपूत के अनुसार इस संबंध में महापौर एवं आयुक्त से पहले भी चर्चा की है। फिर से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button