ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में युवती का अपहरण करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गुना से किया गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर में फिल्मी अंदाज में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और  देर रात मुख्य आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को लहार से पकड़ा है। इस तरह पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को हवालात में पहुंचा दिया है और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बता दें कि युवती भिंड जिले की रहने वाली है और वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर आई थी। झांसी रोड़ इलाके में पेट्रोल पंप के पास वह और उसके परिजन बस से उतरे थे।  परिवार वाले सामान उठा रहे थे, तभी  उसका बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण किया । यह घटना पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।

 झांसी रोड़ थाना प्रभारी रशीद खान ने फुटेज में दिखे युवक की पहचान युवती के परिजनों से कराई तो परतें खुलती चली गईं। युवक की पहचान रोहित कुशवाह निवासी बरा के रूप में हुई। रोहित कुछ दिन पहले युवती के घर में घुस गया था। उस समय युवती घर में अकेली थी। यह बात पुलिस को युवती के परिजनों ने बताई। इस घटना की तब एफआइआर भी दर्ज करवाई थी। जब पुलिस ने युवकों के भागने वाले रूट पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो इसमें युवती बाइक पर एक तरफ दोनों पैर डालकर बैठी हुई दिखी, पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए गुना बस स्टैंड तक पहुंच गई और यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button