ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम नगर में नागरिक सुविधा केंद्र नहीं, पार्षद भी हैं स्थापना के पक्ष में

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के विस्तार को देखते हुए यहां पर नागरिक सुविधा केंद्र खोलने की जरूरत महसूस की जा रही है। नगर निगम ने राजधानी में आठ स्थानों पर ऐसे केंद्र स्थापित किए हैं, लेकिन संत हिरदाराम नगर के बैरागढ़ जोन में स्थापना अभी तक नहीं हो सकी है। सामान्य तौर पर लोग निकटतम वार्ड में जाकर संपत्ति कर, किराया एवं जल कर आदि जमा करते हैं। जिन लोगों की संपत्ति अलग-अलग वार्ड में है, उन्हें परेशान होना पड़ता है। वार्ड व जोन कार्यालय में सीवेज प्रेशर मशीन से संबधित शुल्क नहीं लिया जाता। नागरिकों को परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र एक अवधि के अंदर ही बनाए जाते हैं, जबकि नागरिक सुविधा केंद्र में यह आसानी से बन सकते हैं। इसके अलावा किसी भी वार्ड के लोग नागरिक सुविधा केंद्र में संपत्ति कर, जल कर आदि भी जमा कर सकते हैं।

दो लाख आबादी को लाभ होगा

संत हिरदाराम नगर के निकट के कई ग्राम अब नगर निगम सीमा में शामिल हो चुके हैं। ग्राम भौंरी, बैरागढ़ कलां, भैंसाखेड़ी एवं कोलूखेड़ी आदि गांव नगर निगम सीमा में शामिल हो चुके हैं। इन ग्रामों के रहवासियों को वार्ड कार्यालय जाना पड़ता है। यदि नागरिक सुविधा केंद्र खुल जाए तो उन्हें दूसरा विकल्प भी मिल सकता है। नगर निगम के जोन कार्यालय में काफी जगह खाली है। यहां इसकी स्थापना की जा सकती है। पार्षद लक्ष्मण राजपूत का कहना है कि गांधीनगर में नागरिक सुविधा केंद्र की स्थापना होनी चाहिए। इस संबंध में पार्षद महापौर एवं नगर निगम आयुक्त से भी चर्चा करेंगे। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि वार्ड कार्यालयों में भी सुविधाओं को बढ़ने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button