ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बिस्कुट के नाम पर तेल आयात से करोड़ों रुपये की कर चोरी, कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

इंदौर। कस्टम विभाग ने बिस्कुट निर्यात की आड़ में पाम तेल का आयात कर ड्यूटी और कर चोरी करने वाली कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। कस्टम कमिश्नरेट इंदौर ने इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थित डेयरी वैली प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई की। कंपनी ने सरकार की खास योजना के तहत पाम तेल आयात का आवेदन किया था। एडवांस आर्थोराजेशन स्कीम के तहत सरकार ने इन्हें उत्पाद निर्यात करने के लिए ड्यूटी फ्री पाम तेल आयात की छूट भी दे दी। योजना की आड़ में इन्होंने सस्ता तेल आयात कर देश के बाजारों में बेच दिया और मुनाफाखोरी की।

आरएनटी मार्ग के मैकश्योर प्लाजा स्थित कंपनी डेयरी वैली ने सरकार को आवेदन दिया था कि उसे बिस्कुट निर्माण कर विदेशों में निर्यात करना है। इसके लिए उसे मलेशिया-इंडोनेशिया जैसे देशों से सस्ता पाम तेल आयात करने की अनुमति दी जाए। दरअसल, सरकार पाम तेल के आयात पर लगभग 30 प्रतिशत तक ड्यूटी लगाती है। इसका उद्देश्य देश के तिलहन किसानों और स्थानीय उद्योग के हितों की रक्षा करना होता है।

झांसा देकर 7.87 करोड़ रुपये की बेसिक कस्टम ड्यूटी बचाई

एडवांस आर्थोराजेशन स्कीम के तहत ड्यूटी फ्री कच्चे माल के आयात की विशेष अनुमति देती है, ताकि निर्यात को प्रोत्साहन मिल सके और देश को विदेशी मुद्रा की आय हो। इस स्कीम में कंपनी ने आवेदन दिया और शपथ पत्र दिया कि ड्यूटी फ्री आयातित पाम तेल से बिस्कुट का उत्पादन होगा, जो निर्यात किए जाएंगे। कस्टम विभाग के अनुसार कंपनी ने 28.28 करोड़ रुपये का खाद्य श्रेणी का पाम तेल आयात कर लिया। इस पर सीधे तौर पर 7.87 करोड़ की बेसिक कस्टम ड्यूटी बचाई।

इंदौर में कंपनी की दो ब्रांच बताकर कर रहे थे कारोबार

कस्टम विभाग की टीम बुधवार-गुरुवार को कंपनी के दफ्तर पर जांच के लिए पहुंंची। पता चला कि कंपनी का प्लांट लंबे समय से बंद है और बिस्कुट का उत्पादन ही कभी नहीं किया गया। कर चोरी के मामले में कस्टम विभाग ने कंपनी के दो निदेशकों अमित लांबा और नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। करीब तीन साल पहले दिल्ली और इंदौर में कंपनी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन लेकर दो ब्रांच बताकर कारोबार कर रहे थे। इंदौर तेल का प्रमुख बाजार है ऐसे में वे बिस्कुट कंपनी की आड़ में आयातित तेल को स्थानीय बाजार में खपा रहे थे। दोनों आरोपितों को कस्टम ने विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button