ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

युवती से छेड़खानी करना पड़ा भारी

भोपाल | मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।रविवार देर रात एक मामला सामने आया है।जहां एक युवक शेख असलम को घर में घुसकर चाकू से करीब 45 जगहों पर वार कर गंभीर घायल कर दिया।जिसके बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामला छेड़खानी से जुड़ा हुआ है।जिसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक को बुरी तरह से मारकर जख्मी कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दमोह शहर की जामा मस्जिद के पास का है। इसका मुख्य कारण युवती से छेड़खानी का बताया जा रहा है। एक नमाज पढ़ाने वाले की बेटी के साथ बीते कई दिनों से इसी इलाके में रहने वाला एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था और पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था।रविवार को फिर लड़की के साथ जब यहीं हरकत हुई तो लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक पर हमला बोल दिया।
वहीं इस हमले में घायल हुए युवक की बहन ने बताया कि करीब 30 से 35 लोग एक साथ हमारे घर में घुस गए। और उन सभी लोगों के हाथ में धारदार थे। उन सभी के द्वारा मेरे भाई को घर में घसीट के निकालकर मारा गया। और जिससे उसको करीब 45 जगह पर चाकू के वार हुए है।
इस पूरी घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल से हमें सूचना मिली थी कि एक युवक गंभीर हालत में आया है। जब पुलिस पहुंची तो मामला सामने आया और बताया कि शहर की जामा मस्जिद के पास आरोपी ने इसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया है। फिलहाल घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। साथ हु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और मामले की जांच होने के बाद कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button