ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भाजपा की चौथी सूची में शिवराज समर्थकों पर पार्टी ने जताया भरोसा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए मंत्रियों को छोड़ दें तो अधिकतर शिवराज सिंह चौहान के विश्वासपात्र हैं। यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं।

प्रत्‍याशी चयन को लेकर भाजपा सतर्क

दरअसल, भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। बुंदेलखंड और विंध्य में जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं, इसलिए इसे देखते हुए टिकट तय किए गए हैं। कुछ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है तो कुछ मंत्रियों को संगठन की पसंद पर भी प्रत्याशी बनाया गया है।

उमा के भतीजे राहुल को भी मिला टिकट

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को भी खरगापुर से प्रत्याशी बनाया गया है। संगठन ने फिर चुरहट में शरदेंदु तिवारी पर भरोसा जताया है। उन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह को हराया था। विधायकों में से ज्यादातर शिवराज समर्थक हैं। चौहान ने भी केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य से जिन प्रत्याशियों की सिफारिश की गई थी, उन पर पार्टी नेतृत्व ने भी भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button