ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

चित्रा नक्षत्र, बुधादित्य, वैधृति योग से नवरात्रि का होगा शुभारंभ, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

इंदौर। 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगी। 30 साल बाद चित्रा नक्षत्र, बुधादित्य और वैधृति योग में इसका शुभारंभ होगा। यह संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इसका समापन 23 अक्टूबर को रवि योग रहेगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी माता गज पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी ज्ञान, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। हाथी का संबंध भगवान गणेश और महालक्ष्मी से भी है। इस कारण पूरे साल मांगलिक कार्यों के साथ बारिश भी अच्छी होगी।

ये भी हैं देवी के वाहन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का प्रथम दिन मंगल और शनिवार हो तो देवी अश्व, बुधवार हो तो नाव, गुरुवार और शुक्रवार होने पर डोली में सवार होकर आती हैं। घोड़ा और डोली में सवारी को शुभ नहीं माना जाता है। इन दो सवारी पर आने से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। वहीं, माता दुर्गा का हाथी पर आना शुभ और मंगलकारी रहता है।

देवी की सवारी से भविष्य के संकेत

शास्त्रों के अनुसार, पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितृगण धरती से वापस लौटते हैं, तब मां दुर्गा अपने गणों के साथ पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आती हैं। देवी हर साल अलग-अलग सवारी पर बैठकर आती हैं। यह भविष्य के लिए संकेत करता है। आने वाला साल कैसा रहेगा। माता का स्थाई वाहन शेर है, लेकिन नवरात्रि में उनका वाहन बदल जाता है। इस साल नवरात्रि रविवार से शुरू हो रही है। इस बार नवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button