ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के अपहरण की सच्चाई आई सामने, देखें वीडियो

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का कल (सोमवार) एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उना अपहरण करते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो को पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने शेयर करते हुए लिखा था कि उम्मीद है कि यह कपिल देव नहीं हैं और वह सुरक्षित होंगे। लेकिन आपको बता दें कि यह कपिल देव ही हैं और वीडियो भी असली है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह एक एड वीडियो है।

क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार ने एड वीडियो शूट किया है और यह उसी का हिस्सा है। एड में दिखाया है कि एक गांव के कुछ लोग जो खुद कपिल देव के फैंस हैं, ने उनका अपहरण कर लिया। जब पुलिस उन्हें बचाने के लिए आती है तो वह गांव में बिजली ना जाने की बात कहते हैं ताकि वह मैच देख सकें। ऐसे में डरने वाली कोई बात नहीं है और भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव सुरक्षित हैं।

गौर हो कि गंभीर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद कुछ प्रशंसकों ने कमेंट करते हुए लिखा था की है कि यह एक विज्ञापन हो सकता है जिसे कुछ प्रचार के लिए शूट किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने ऐसे विज्ञापनों के लिए विज्ञापन देने वालों को लताड़ा भी था। गौर हो कि कपिल देव इन दिनों कमेंट्री करते हुए गोल्फ खेलते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ ही कई बात वह भारतीय टीम की गलतियों को भी सामने लाने से हिचकिचाते नहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत के क्रिकेट विश्व कप 2023 जीतने की भी संभावना व्यक्त की थी।

Related Articles

Back to top button