ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

भाजपा सांसद बोले- दानिश अली ने पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रमेश बिधूडी को उकसाया

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान पर विवाद जारी है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बसपा सांसद दानिश अली की कथित विवादित टिप्पणी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।

बसपा सांसद ने पीएम को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

सांसद यादव का कहना है कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर आश्चर्य हुआ कि रमेश बिधूड़ी ने संसद में अंदर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया। जब इस मामले में और गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था।

विपक्षी नेता ने दानिश की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा

दानिश अली द्वारा किए गए अशोभनीय आचरण ने रमेश बिधूड़ी को उकसाया। सांसद यादव ने कहा कि मैं संसद के अंदर किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन नहीं करता हूं। इस बात पर आश्चर्य है कि किसी भी विपक्षी नेता ने दानिश अली की विवादित टिप्पणी पर बात नहीं की।

कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधी ने कही यह बात

बसपा सांसद दानिश अली पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से चिट्ठी लिखकर इसको लेकर आपत्ती जताई गई है। जिस तरह से संसद का अपमान हुआ और नीचा दिखाया गया, हमारी पार्टी ने इसका विरोध किया है। सांसद चौधरी ने कहा कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने और उस सांसद को तुरंत निलंबित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button