ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आयातित तेल बाजार में गिरावट, सोया तेल घटकर 860 रुपये बिका

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के भाव अपने निचले स्तर की ओर फिसल रहे हैं। कांडला सोया तेल अपने बाटम 850 पर पंहुचा। अभी इससे भी नीचे फिसलने की संभावना है। इसके चलते हाजिर बाजारों में भी सोयाबीन तेल की कीमतों में एकतरफा मंदी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को सोया तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 855-860, मुंबई सोया तेल 870 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

अर्जेंटीना सोया तेल एफओबी में छह-सात रुपये किलो की गिरावट से सोया तेल का लैंडिंग कास्ट सस्ता हुआ, जिसका दबाव हाजिर भाव में भी दिख रहा है। वहीं कांडला में पाम तेल पहले ही अपने बाटम 820 के नीचे आ गया है। और बुधवार को ये 800 के नीचे बंद हुआ। आयातित तेलों के भाव में नरमी से सरसों तेल की मांग भी कमजोर बनी हुई है। इसके चलते भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

इधर, भारतीय बाजार में भी खाद्य तेलों के हाजिर भाव मंदी की चपेट में है। वहीं खाद्य तेलों और सोयाबीन का देश-विदेश में डिमांड से अधिक स्टाक भी मार्केट को खराब कर रहा है। छावनी मंडी में सोयाबीन 4750, रायडा 4900-5100, सरसों निमाड़ी 6300-6500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे। देशभर में सोयाबीन की आवक 1.40 हजार बोरी की रही, जिसमें से मध्यप्रदेश में 50 हजार बोरी की बताई गई।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1850-1870, मुंबई मूंगफली तेल 1850, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 855-860, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 820-825, इंदौर पाम 865, मुंबई सोया रिफाइंड 870, मुंबई पाम तेल 802, राजकोट तेलिया 2915, गुजरात लूज 1850, कपास्या तेल इंदौर 775 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – प्रकाश 4800, खंडवा आइल नया सोयाबीन 4700, केएन एग्री 4625, रामा 4800, एमएस साल्वेक्स 4751, धानुका सोया 4925, महेश 4650, अंबिका कालापीपल 4700, सांवरिया 5000, अमृत 4850, एमएस पचोर 4750, लक्ष्मी 4850, अवी एग्रो 4850, धीरेंद्र सोया 4900, रुचि 4825, बंसल 4850, नीमच प्रोटीन 4900, प्रेस्टीज 4850, स्नेहिल 4900, सूर्या 4900, विप्पी 4900, आरएच सिवनी 4900, बैतूल 4950 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपये।

Related Articles

Back to top button