मुख्य समाचार
मुरैना। बरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला डण्डोतिया ने दिमनी से पेश की टिकिट की दावेदारी।
मुरैना। विधान सभा चुनाव 2013 की तारीखों का अभी ऐलान नही हुआ मगर राजनैतिक दलो में टिकिट के लिये घामासान शुरू हो गया है। सत्ताधारी दल भाजपा हो या फिर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस दोनो में टिकिट चाहने वालों की लम्बी लाईन लगी हुई। टिकिट के चाहत रहने वाले कही शक्ति प्रदर्शन कर रहे तो कही पर प्रेस बार्ता कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी की बरिष्ठ नेत्री सरला डण्डोतिया ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस बार्ता में दिमनी विधान सभा सीट से टिकिट की दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वह भाजपा की निष्ठावन व समर्पित कार्यकर्ता हैं बिगत 22 बर्ष से पार्टी का कार्य कर रही है। विधान सभा चुनव लडने के लिये दिमनी क्षेत्र की जनता का उन पर दवाव है। एक सवाल के जबाब में श्री डण्डोतिया ने कहा उनसे अन्य दलों की ओर से चुनाव डलने का आफर आया लेकिन उन्होने स्वीकार नही किया। उन्होने कहा वह पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हूं पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो बह चुनाव लडने को तैयार हुई। उल्लेखनीय रहे कि 2020 में सिंधिया के कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल होने के बाद मुरेना जिले में भी मूल भाजपाईओं का चुनाव लडने का सपना चकनाचूर हो रहा है। यही कारण है कि समय समय पर मूल भाजपाई ओ का दर्द छलका है। लेकिन पार्टी अनुषासन के कारण खुल कर सामने नही आ रहे है। सरला डंडोतिया ने कहा अगर पार्टी टिकट नहीं देती तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
