ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज।चुनाव प्रभावित करने का आरोप

बैतूल: बैतूल के विधायक निलय डागा और उनके समर्थकों पर थाना आठनेर में धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आठनेर नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में समर्थकों सहित पहुंचने और लोगों का अभिवादन कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप है।मंगलवार इस मामले में भाजपा ने तहसीलदार समेत वरिष्ठ अधिकारियों को कांग्रेस विधायक की शिकायत की थी। मामले में नगर परिषद आठनेर के कर्मचारी चंद्रकांत आवठे द्वारा तहसीलदार और थाना प्रभारी को शिकायत की थी कि 27 सितंबर को आदर्श आचार संहिता के दौरान विधायक निलय डागा ने अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद के चुनाव में कई मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में समर्थकों के साथ पहुंचकर मतदाताओं का अभिवादन किया ।आवेदन में नगर परिषद के कर्मचारी ने आचार संहिता उल्लंघन पर विधायक समेत उनके साथ जाने वाले अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद भाजपा के कई पार्षद प्रत्याशियों ने भी मामले की शिकायत की थी। उसके बाद थाना आठनेर में बैतूल विधायक निलय डागा समेत उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 188 आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने और साक्ष्यों के आधार पर विधायक समेत उनके अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज कर लिया हैं।

Related Articles

Back to top button