ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टेक्नोलॉजी

चंद्रयान-3 के बाद ISRO की एक और सफलता, 7 विदेशी सैटेलाइट्स लेकर PSLV-C56 ने भरी उड़ान

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने रविवार को एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। ISRO ने सुबह 6:30 बजे सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं। चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से रविवार सुबह छह बजकर 30 मिनट पर 44.4 मीटर लंबा ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) रवाना हुआ।

PSLV-C56 इसरो की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का एक समर्पित मिशन है। रॉकेट की ये 58वीं उड़ान है, इसकी लॉन्चिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस साल अप्रैल में PSLV-C55/टीलियोस-2 के सफल मिशन के बाद सिंगापुर के उपग्रह को प्रक्षेपित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी रविवार को मिशन को अंजाम दिया है। इसरो ने बताया कि 360 किलोग्राम वजन वाला DS-SAR Satellite DSTA (सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाला) और एसटी इंजीनियरिंग, सिंगापुर के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। इसने कहा कि प्रक्षेपण के बाद इस उपग्रह का उपयोग सिंगापुर सरकार की विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह चित्रण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button