ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सुनसान इलाके में ले जाकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। अरेरा हिल्स इलाके में बिरला मंदिर के पास एक 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 12वीं की छात्रा है। आरोपित से तीन साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपित ने उससे प्रेम का इजहार कर शादी का झांसा भी दिया था। इस दौरान आरोपित ने छात्रा को घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना की। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश जारी है।

अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद में रहने वाली 18 वर्षीय युवती 12वीं की छात्रा है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित विजय यादव से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। आरोपित ने युवती के समक्ष प्रेम का इजहार भी किया था और उससे शादी करने की बात कहकर उसे झांसे में ले लिया था। 13 जुलाई को वह उसे अरेरा हिल्स पर एक मंदिर के सामने झाडि़यों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित ने उससे सभी संपर्क खत्म कर दिए थे। इस दौरान युवती ने कई बार उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। आरोपित की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button